यूपी के बागपत जिले के अहेड़ा रेलवे हॉल्ट पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां प्रेमी युगल ने शामली से दिल्ली जा रही जनता एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों प्लेटफार्म पर खड़े थे और हाथ पकड़े हुए अचानक ट्रेन के सामने कूद गए। ट्रेन की टक्कर लगते ही युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि छात्रा ट्रैक के दूसरी ओर जाकर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतका नंगलावड़ी गांव की रहने वाली थी और बीएड की पढ़ाई कर रही थी। मृतक युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
साभार सहित
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026