देश में अक्सर मालवाहक वाहनों के पलटने की घटना सामने आती रहती है। जिनमें कई बार दुर्घटना के बाद वाहनों में लदी चीजें सड़कों पर बिखर जाती है। वहीं, कुछ लोग इन घटनाओं का फायदा उठाते हुए चीजों की लूट में जुट जाते हैं। एक ऐसा ही मामला यूपी के अमेठी जिले से सामने आया है। जहां पर रिफांइड ऑयल टैंकर के पलटने के बाद लोग तेल को भरकर ले जाते दिखे।
जानकारी के अनुसार, के कमरौली थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कठौरा के पास मंगलवार को सुबह रिफाइंड ऑयल से भरा तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह टैंकर सुल्तानपुर से लखनऊ की तरफ जा रहा था। जिसके बाद टैंकर में भरा रिफांइड ऑयल बहाने लगा। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तेल कीचड़ से छानकर को डिब्बे और बाल्टी में भरकर अपने घर ले जाने लगे। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
हादसे में घायल ड्राइवर की पहचान रामराज पुत्र राम मिलन निवासी बहादुरपुर हैदरगढ़ जिला बाराबंकी के रूप में हुई। घटना को लेकर थानाध्यक्ष कमरौली मुकेश कुमार ने बताया कि घायल ड्राइवर को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ ग्रामीण तेल को बर्तनों में भरने लगे थे। जिन्हें मौके से हटा दिया गया है। मौके पर यातायात सामान्य है।
-साभार सहित
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं… कैबिनेट मंत्री राजभर के “सबसे बड़ा गुंडा” वाले बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का तीखा प्रहार - November 3, 2026