नई दिल्ली। अगर आप पेट्रोल पंप के लाइसेंस को लेने का विचार बना रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है। पांच साल बाद एक बार फिर पेट्रोल पंप के लाइसेंस मिलने जा रहे हैं। इसके लिए प्रमुख पीएसयू ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल की ओर से आवेदन 6609 पंपों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
आवदेन के लिए तीन महीने का मौका दिया गया है। नियमों के तहत अगर आवेदन सही पाए गए तो पात्र लोगों को कंपनियों की ओर से लाइसेंस दिया जाएगा। एक रिपोर्ट की माने तो पेट्रोप पंप लगाने के लिए तेल कंपनियों ने इससे पहले 2018 में आवेदन लेकर लाइसेंस जारी किए थे। उसके बाद अब 2023 में यह मौक दिया है। तेल कंपनियों के इस कदम से लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
आवेदन बुधवार 28 जून से शुरू हो गए हैं और 27 सितंबर तक चलेंगे। आवेदन अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.petrolpumpdealerchayan.in पर जाकर देख सकते हैं। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ किया जाएगा। प्रदेश में इंडियन ऑयल के 3275 पंप, भारत पेट्रोलियम के 1834 पंप और हिंदुस्तान पेट्रोलिय के 1500 पंप खुलेंगे।
- फरमान-मोनालिसा विवाह पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- 35 टुकड़ों में मिलेगी लाश…हिंदू परिवारों को दी अजीब नसीहत - March 15, 2026
- मुरादाबाद में सनसनी: नई नवेली बहू ने पूरे ससुराल को दी नशीली नींद, प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर हुई फरार - March 15, 2026
- ताजमहल में मधुमक्खियों का तांडव: छत्ता टूटते ही पर्यटकों पर हमला, जान बचाने को मची भगदड़ - March 15, 2026