प्रायगराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थी अपनी मांग को लेकर डटे हुए हैं। गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुआ। इस दौरान स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। वहीं, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।
अभ्यर्थियों को घसीटकर ले गई पुलिस
गुरुवार सुबह धरनास्थल पर अचानक पुलिस फोर्स पहुंची गई। इस दौरान कुछ छात्रों को घसीट कर पुलिस साथ लेकर गई। इनमें छात्र नेता आशुतोष पांडे भी शामिल हैं जो उसे वक्त धरने का नेतृत्व कर रहे थे। इस खींचतान में धरने पर बैठी कई छात्राएं चोटिल भी हो गईं।
तनावपूर्ण बनी स्थिति
छात्रों को पुलिस अपने साथ ले गई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। धरना स्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग और ज्यादा कर दी गई है। छात्र पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उधर, अखिलेश यादव आज प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से मुलाकात कर सकते हैं।
-साभार सहित
- Agra News: जनकपुरी महोत्सव क्षेत्र का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की बनाई गई विस्तृत योजना - September 3, 2026
- Agra News: सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, सजी संस्कृति की भव्य झांकियां - September 3, 2026
- माँ विंध्यवासिनी के दरबार में संगठन विस्तार: देवेंद्र तिवारी ने कुलदीप माइती को सौंपी भारतीय गौ सेवा परिषद के बंगाल प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी - September 3, 2026