Agra, Uttar Pradesh, India. जनता से जुड़ी नगर निगम में सभी सुविधाओं, कार्य योजना की जानकारी एवं जन शिकायतों के तत्काल निस्तारण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य के साथ आज उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ में प्रदेश व्यापी टोल फ्री नंबर 1533 की शुरुआत की। इस दौरान आगरा नगर निगम के महापौर नवीन जैन, नगर आयुक्त निखिल टीकाराम और अन्य अधिकारी एवं पार्षदगण वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े और नगर विकास मंत्री एके शर्मा का उद्बोधन सुना।
नगर विकास मंत्री एके शर्मा द्वारा टोल फ्री नंबर 1533 की शुरुआत किए जाने के साथ ही महापौर नवीन जैन ने आगरा नगर निगम में कंट्रोल रूम का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। जहां पर टोल फ्री नंबर पर आने वाली शिकायतों को सुना जाएगा। महापौर नवीन जैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों को यह टोल फ्री नंबर 1533 दिया गया है। यह सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क है और इस नंबर पर संपर्क कर शहर वासी नगर निगम की किसी भी योजना या कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ अपनी शिकायत व समस्याएं भी दर्ज करा सकते हैं। 1533 टोल फ्री नंबर पर आने वाली शिकायतों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
महापौर नवीन जैन ने यह भी जानकारी दी कि इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने के दौरान फोन जरूर उठेगा। इस दौरान जो भी बातचीत होगी उसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा लेकिन यदि फोन नहीं उठता है तो वह कॉल लखनऊ स्थित निदेशक स्थानीय निकाय के कार्यालय पर डेडिकेटेड कमांड कन्ट्रोल सेन्टर (DCCC) पर स्वतः पंजीकृत हो जाएंगी। जिस पर नगर निगम की जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
वहीं नगर आयुक्त निखिल टीकाराम ने सभी शहर वासियों से अपील की कि अब लोग नगर निगम से जुड़ी किसी भी सुविधा या समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1533 पर संपर्क करें। इस पर तत्काल प्रभाव से आपकी बात को सुना जाएगा और शिकायत का निस्तारण भी किया जाएगा।
इस दौरान दोनों अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र कुमार यादव और विनोद कुमार गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, पार्षद प्रकाश केसवानी, पार्षद शरद चौहान, पार्षद आशीष पाराशर आदि मौजूद रहे।
नगर निगम का डिजिटलीकरण, हाउस टैक्स की गणना घर बैठे खुद करें- नवीन जैन
- अमन-चैन की दुआ और लंगर: ख्वाजा उस्मान-ए-हारुनी के कुल शरीफ पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ - March 26, 2026
- Agra News: कुंडोल में घर-घर पहुँची आयुष्मान टीम; कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों का मौके पर किया समाधान - March 26, 2026
- योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन’: जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई, 12 इंजीनियर निलंबित, 26 पर गिरी गाज - March 26, 2026