बलिया। यूपी के बलिया जिले में एक युवती को चार माह पहले इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ। जब प्यार परवान चढ़ा तो प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी रात में उसके घर पहुंच गया। गांव वालों को जब पता चला तो प्रेमी को पकड़ कर प्रेमिका के घर में ही बंद कर दिया। सुबह मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के निवासी प्रेमी के परिजनों को बुलाया गया। इसके बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए।
गांव वालों की मौजूदगी में मंदिर पर जयमाल व सिंदूरदान की रस्म पूरी की गई। इस दौरान मंदिर पर सैकड़ों पुरुष व महिलाएं मौजूद रहीं। युवक के पिता व उसके गांव के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। हालांकि प्रेमी व प्रेमिका अलग अलग जाति के थे।
नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को इंस्टाग्राम पर चैट के माध्यम से प्यार हो गया। युवती के पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में सिर्फ मां है। चैट के जरिये दोनों ने साथ में जीने साथ में मरने की कसम खा ली। युवती के बुलाने पर युवक बाइक से रात में उसके घर पहुंच गया।
गांव वालों को जब इसकी भनक लगी तो पकड़ कर युवती के साथ ही कमरे में बंद कर दिया। सुबह जब युवक के परिजन पहुंचे तो दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गया।
-साभार सहित
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026
- Agra News: शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा गला, आरोपी फरार - October 17, 2026
- आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट क्षेत्र के पास मारपीट: येलो जोन में पाठक प्रेस बैरियर के पास भिड़े लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - October 17, 2026