आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी मे दो और मरीज़ों की एंजियोप्लास्टी की गयी है।
एक मरीज को 2024 में एक स्टेन्ट पड़ा था औऱ सुबह मरीज को सीने में तेज दर्द हुआ। मरीज 2-3 जगह डॉक्टर को दिखाने गया लेकिन स्ट्राइक की वजह से मरीज को मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। इस मरीज को तुरंत आईसीयू में भर्ती करके ईसीजी कराने पर पता चला कि एक साल पहले वाला स्टेन्ट ब्लॉक हो गया है।
मरीज को तुरंत कैथ लैब में शिफ्ट करके एंगियोग्राफी की गयी तो पता चला कि एक साल पहले वाला स्टेन्ट पूरी तरह बंद है औऱ एक नस मे 90 प्रतिशत ब्लॉकेज है। मरीज के परिजनों को सारी स्थिति बताकर सौ प्रतिशत ब्लॉकेज वाली नस में दो स्टेन्ट डाले गए। इससे मरीज को तुरंत सीने के दर्द मे आराम मिल गया। इसके साथ ही एक अन्य मरीज की एंजियोप्लास्टी की गई।
डॉ. बसंत कुमार गुप्ता ने बताया कि अब तक मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में छह मरीज़ों की एंजियोप्लेस्टी की जा चुकी है, जिसमें चार मरीज़ों की आयुष्मान योजना से निःशुल्क एंजियोप्लेस्टी की गई है ।
प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि सुपरस्पेशियलिटी विंग में एंजियोग्राफ़ी व एंजियोप्लेस्टी की सुविधा होने से आगरा एवं आसपास के मरीज़ों को बहुत लाभ मिल रहा है।
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, सियासी अटकलें और कयासों का बाजार गर्म - September 26, 2026
- आगरा के अछनेरा में 42 वर्षीय साधु धर्मवीर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, जमीन के लालच में भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या - September 26, 2026
- आगरा में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: सोशल मीडिया कॉल की रिकॉर्डिंग और फोटो वायरल करने की धमकी, FIR दर्ज - September 26, 2026