मुंबई: भारत का प्रमुख पॉडकास्टिंग सम्मेलन और पुरस्कार समारोह पॉडमास्टर्स 2025 20 जून, 2025 को मुंबई में भव्य सफलता के साथ संपन्न हुआ। एचटी स्मार्टकास्ट और फीवर लाइव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर के डिजिटल क्रिएटर्स, उद्योग जगत के लीडर्स और फिल्मी हस्तियों ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख पॉडकास्टर्स और मीडिया विशेषज्ञों के साथ इनसाइटफुल चर्चाएँ, मास्टरक्लासेज़ और फायरसाइड चैट्स हुए, जिन्होंने भारतीय ऑडियो इंडस्ट्री में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा दिया। इसके बाद एक सितारों से सजी पुरस्कार रात का आयोजन हुआ, जिसमें 30 से अधिक श्रेणियों में पॉडकास्टिंग टैलेंट को सम्मानित किया गया।
इस समारोह की खास बात यह रही कि कई नामचीन डिजिटल क्रिएटर्स और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ की उपस्थिति ने इसमें चार चाँद लगा दिए। उपस्थित हस्तियों में रिया चक्रवर्ती, प्राजक्ता कोली, गौहर खान, करिश्मा तन्ना और देबिना बनर्जी शामिल रहीं।
रिया चक्रवर्ती को बेस्ट मेंटल हेल्थ पॉडकास्ट (चैप्टर 2) के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने मंच से कहा, “मैं अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए एक सुरक्षित जगह ढूँढ रही थी। जब मुझे कोई ऐसा नहीं मिला, जिससे मैं इंटरव्यू कर सकूँ, तो मैंने सोचा क्यों न खुद ही ऐसी जगह बना दूँ, जहाँ लोग खुद को खुलकर व्यक्त कर सकें।”
करिश्मा तन्ना को बेस्ट पॉडकास्ट सेलिब्रेटिंग रीजनल रूट्स (द करिश्मा तन्ना पॉडकास्ट) के लिए सम्मान मिला। उन्होंने कहा, “पॉडमास्टर्स का धन्यवाद कि आपने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा। इस पॉडकास्ट का उद्देश्य था अपनी जड़ों को सेलिब्रेट करना। एक गर्वित गुजराती के रूप में, अपने साथी गुजराती सेलेब्स के साथ उनकी संस्कृति और परंपराओं पर बात करना मेरे लिए बहुत खास अनुभव रहा।
-up18News
- सजा दो घर को गुलशन सा…भक्तिमय वातावरण में गूंजे जय श्रीराम के जयघोष; नेहरू नगर में उतरी अयोध्या की मंगलमयी छटा, प्रसादी के साथ हुआ आयोजन संपन्न - October 23, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव 2026 का भव्य समापन: स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान जी की अनन्य भक्ति देख भावुक हुए दर्शक - October 23, 2026
- महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल: किशोर शक्ति फाउंडेशन ने 3,500 महिला श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण अभियान का किया शुभारंभ - October 23, 2026