IAS Transfer: उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार को कई IAS अफसरों के तबादले किए। इसमें यूपीपीसीएल के चेयरमैन एम. देवराज (M. Devraj) का भी तबादला कर दिया गया। शासन की तरफ से जारी तबालदे की लिस्ट के मुताबिक, आशीष गोयल को UPPCL का चेयरमैन बनाया गया है। केंद्र से लौटने के बाद आशीष गोयल को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, UPPCL चेयरमैन के पद से हटाए गए एम देवराज को प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा बनाया गया है। IAS अफसर नरेंद्र भूषण को वेटिंग में रखा गया है। अभी तक प्रमुख सचिव इंडस्ट्री के पद पर तैनात थे। IAS कल्पना अवस्थी का भी ट्रांसफर किया गया है। उन्हें अब उपाम का निदेशक बनाया गया है। वहीं, IAS अनिल सागर को अब IT इलेक्ट्रॉनिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- संविधान दिवस पर सीएम योगी बोले- ‘कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया, संसद जाने से भी रोका’ - November 26, 2026
- दलित का बेटा बनेगा सीएम, अब्दुल बनेगा डिप्टी सीएम: लखनऊ रैली में गरजे ओवैसी, बोले— ‘मोदी-योगी के दिन खत्म होने वाले हैं’ - November 26, 2026
- सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर घमासान: 100 से ज्यादा सीटों पर अड़ी कांग्रेस, 27 नवंबर की बैठक पर टिकी नजरें - November 26, 2026