शराब घोटाला मामले में आज सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव को लेकर नया अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का नाम केजरीवाल आशीर्वाद कैंप है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, ‘ उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) जो कुछ कोर्ट के सामने बोला उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए, पिछले 30 साल से मैं उनके साथ हूं। देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी है।
आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई, अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे? मैं आपको एक वॉट्सऐप नंबर (8297324624) दे रही हूं। आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम है ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’। इस नंबर पर आप अपने अरविंद को आशीर्वाद भेज सकते हैं, आपका एक-एक मैसेज उन तक पहुंचेगा।’
दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की हिरासत गुरुवार को एक अप्रैल तक बढ़ा दी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल की सात दिन की हिरासत का अनुरोध किया, लेकिन अदालत ने कहा कि उन्हें एक अप्रैल को दिन में 11 बजे अदालत में पेश करना होगा। ईडी ने हिरासत के लिए नई अर्जी में कहा कि हिरासत में पूछताछ के दौरान 5 दिन तक मुख्यमंत्री के बयान दर्ज किए गए और वह जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे। ईडी ने कहा कि हिरासत अवधि के दौरान मामले से संबंधित 3 अन्य व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए गए।
-एजेंसी
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026