‘महारानी 3’ से ओटीटी पर धमाल मचाने के बाद हुमा कुरैशी ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस की इस नई फिल्म का नाम ‘गुलाबी’ (Gulabi) है। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘गुलाबी’ का लुक और मुहूर्त की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस सिंपल से लुक में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।
हुमा कुरैशी ने शेयर की ‘गुलाबी’ की तस्वीर
हुमा कुरैशी ने फिल्म ‘गुलाबी’ के मुहूर्त की एक तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘गुलाबी…शूटिंग शुरू।’ इस फिल्म का ऐलान तो कुछ वक्त पहले हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की कहानी एक रिक्शेवाले के इर्द गिर्द घूमेगी साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
अहमदाबाद में हो रही ‘गुलाबी’ की शूटिंग
‘गुलाबी’ का निर्देशन विपुल मेहता कर रहे हैं तो वहीं प्रोड्यूसर विशाल राणा हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने जानकारी दी है कि ‘गुलाबी’ की शूटिंग अहमदाबाद में शुरू कर दी गई है।
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026