Meerut Soap Factory Blast News: मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह घर के अंदर संचालित साबुन फैक्ट्री (Soap Factory) में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में अब तक 4 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि करीब 10 लोग इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं। यह साबुन फैक्ट्री मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी आलोक गुप्ता और गौरव गुप्ता की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह फैक्ट्री में जोरदार धमाका (Blast) हुआ, जिसके चलते फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारी मलबे में दब गए। एनडीआरएफ की टीम (NDRF Team) को भी बुलाया गया। इस दौरान मलबा हटाने के दौरान अचानक दोबारा से धमाका हुआ। इसके बाद मकान का मलवा करीब 25 फीट दूरी तक बिखर गया। मौके पर मौजूद कई लोगों को चोट भी आयी। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से भीड़ को दूर हटाया।
इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद एसएसपी और डीएम समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पटाखे बनाने का खंडन करते हुए डीएम दीपक मीणा (DM Deepak Meena) ने कहा कि यहां जो सामान मिला है उससे लगता है कि यहां साबुन बनाने और पैकेजिंग का काम होता था। मशीनें भी उसी काम में प्रयोग होने वाली लगी हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण (SSP Rohit Singh Sajwan) ने बताया कि अभी तक जानकारी में सामने आया कि साबुन फैक्ट्री का बायलर फटा है या साबुन में इस्तेमाल करने वाले किसी केमिकल से विस्फोट हुआ है, जिस तरह का धमाका है। वह पटाखों का नहीं लग रहा है।
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026