आगरा: कामधेनु स्टील धौलपुर के मालिक नवीन जिंदल उम्र 60वर्ष पुत्र शांति प्रसाद निवासी 14/101 राजनगर गाजियाबाद लोहा व्यापारी अनिल गोयल उम्र 65वर्ष पुत्र रामानंद गोयल निवासी 328ए पटेल नगर पिलखुआ रोड हापुड़ अपने दामाद अंशुल मित्तल के साथ फार्च्यूनर कार से बागेश्वर धाम आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं का विवाह कराने के लिए जा रहे थे। शनिवार सुबह आठ बजे आगरा की तरफ से फार्च्यूनर कार जा रही थी, टोल प्लाजा पार करने के बाद रॉग साइड में चलने लगे।
कंटेनर से टकरा गई फार्च्यूनर
फार्च्यूनर गलत साइड में चल रही थी, लखनऊ की तरफ से आ रहे कंटेनर और फार्च्यूनर में आमने सामने की भिड़त हो गई, भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोग आ गए, यूपीडा की टीम और पुलिस ने फार्च्यूनर में फंसे कारोबारियों को बाहर निकाला।
हादसे में दो की मौत
हादसे में घायल नवीन जिंदल और अनिल गोयल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, अनिल गोयल की रास्ते में ही मौत हो गई। नवीन जिंदल को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया यहां उनकी भी मौत हो गई। अंशुल मित्तल और ड्राइवर घायल हैं।
- यूपी MLC चुनाव में 5 सीटों पर हार के बाद बोले डिप्टी CM केशव मौर्य: “सपा का खाता वहां खुला, जहां नहीं खुलना था” - October 28, 2026
- आगरा के पोइया घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछलियां - October 28, 2026
- यूपी-सिंगापुर पार्टनरशिप को मिली नई रफ्तार: सीएम योगी ने लखनऊ में 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; एमओयू पर हुए हस्ताक्षर - October 28, 2026