Agra, Uttar Pradesh, India. सिख समाज की गुरुद्वारा गुरु का ताल पर हुई एक आवश्यक बैठक हुई। इसमें श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व सादगी से मनाने का निर्णय किया गया। प्रकाश पर्व पर आतिशबाजी न करने एवं लंगर के स्थान पर कड़ाह प्रसाद का वितरण करने, प्रभात फेरी न निकालने का निर्णय लिया गया। कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते यह सब तय हुआ है। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 30 नवंबर, 2020 को है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए गुरुद्वारा गुरु के ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने कहा समाज इस महामारी के समय हमेशा से सरकारी गाइड लाइन का पालन करता आ रहा है। इस बार के प्रकाश पर्व पर भी जारी दिशा-निर्देशों का पालन करेगा। इसलिए इस बार प्रभातफेरी नहीं निकाली जाएगी।
श्री गुरु सिंह सभा माई थान के प्रधान कंवलदीप सिंह ने कहा कि इस बार सभी गुरुद्वारों पर नित नेम का पाठ और कीर्तन का सजीव प्रसारण होगा। रविंद्र पाल सिंह टिम्मा ने सभी गुरुद्वारों एवम् गुरु नानक लेवा संगत को घरों में सजावट करने की अपील की है।।
बैठक में महेंद्र पाल सिंह, गियानी कुलविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह लालिया, दलजीत सिंह सेतिया, बंटी ग्रोवर, बंटी ओबरॉय, हरजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह सेठी, नरेंद्र सिंह सेठी, रमन साहनी, बॉबी वालिया, रविंदर ओबेरॉय, बॉबी आनंद, नरेंद्र सिंह खनूजा, हरजिंदर सिंह पाली, दलजीत सिंह कथुरिया, नरेंद्र सिंह, श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, अशोक अरोरा, गुरमीत सिंह, सुंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
Live आओ बात करें
https://www.youtube.com/watch?v=lSh0PWtn-dg&t=444s
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026