सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के लिए होम मिनिस्ट्री (MHA) ने खास साइबर विंग तैयार किया है. इससे लोकसभा चुनाव के दौरान फेक कंटेंट पर ज्यादा निगरानी रहेगी और कोई भी ऐसा कंटेंट नजर आता है जो फेक है तो यह विंग उस कंटेंट को तुरंत डिलीट कर सकता है. इसको लेकर होम मिनिस्ट्री ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.
चुनाव आयोग के निर्देश पर गृह मंत्रालय का आई4सी विंग यानि इंडियन साइबर क्राइम कंट्रोल एंड कार्डिनेशन विंग ने डीप फेक, भ्रामक पोस्ट और फेक वायरल मैसेज को सोशल मीडिया से हटाने के लिए साइबर एक्सपर्ट की खास टीम बनाई है.
फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम या दूसरे किसी सोशल मीडिया साइट पर अगर कोई खतरनाक कंटेंट डाला जाएगा तो उस कंटेंट को हटाने के लिए होम मिनिस्ट्री का I4C विंग सोशल मीडिया प्रोवाइडर को तुरंत बोलेगा.
गृह मंत्रालय ने साइबर विंग (I4C) को मैटी (Meity) मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की तर्ज पर बड़ी ताकत दी है.
एमएचए ने हाल ही में इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आम चुनाव से पहले गृह मंत्रालय ने साइबर विंग I4C को दी है बड़ी ताकत दी है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अगर कोई खतरनाक कंटेंट डालता है तो उसको एमएचए का I4C विंग तत्काल डिलीट करने के अब निर्देश दे सकेगा. इससे पहले ये अधिकार केवल मैटी के पास था.
इसके अलावा गृह मंत्रालय का आई4सी लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान फेक न्यूज के गोरखधंधे को रोकेगा और सरकार ने इसकी एक खास प्रणाली भी विकसित की है, जिससे देशभर की कोई भी पुलिस उनसे संपर्क कर सकती है, जिनके इलाके में वायरल कंटेट फैलाया जा रहा है.
-एजेंसी
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026
- शौक बना हैवानियत! आगरा में जर्मन शेफर्ड का मुंह बांधकर सड़क पर मरने छोड़ा, कैस्पर्स होम ने आधी रात को बचाई जान - March 24, 2026
- आगरा विवि में ‘अध्यात्म’ बनाम ‘प्रशासन’: चुनाव की फाइल गायब होने पर कर्मचारी नेता ने कराया मुंडन, धारण किया भगवा - March 24, 2026