Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा विकास मंच के हार्ट मिशन प्रभारी सुशील जैन सीए का युगांडा में गत रात्रि कोरोना से निधन हो गया। वहीं उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वे 46 वर्ष के थे। आगरा विकास मंच से स्थापना वर्ष 2004 से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी ऋतु जैन और दो पुत्रों को छोड़ा है। आगरा के टॉप युवा सीए में उनकी गिनती होती थी। स्व. अशोक जैन सीए तो उन्हें अपना हनुमान कहते थे। उनके पिता उत्तमचंद चौरड़िया और भाई शरद चौरड़िया हैं। वे जयपुर हाउस में रहते हैं। उनकी पत्नी कल तक आगरा आ जाएंगी। उनके निधन से आगरा में शोक की लहर है।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि 1700 हार्ट सर्जरी में सुशील जैन का महती योगदान रहा है। मरीजों की सेवा दिलोजान से करते थे। हृदयरोग पीड़ित बच्चों को अपने बच्चों से अधिक ममत्व देते थे। इतने व्यावहारिक और मृदुभाषी थे कि हर किसी को अपना बना लेते थे। जिसे भी सुशील जैन के निधन की खबर मिल रही है, वही हो रहा है। सुशील जैन युंगाडा में बिजनेस कर रहे थे। कोरोना संक्रमित होने पर प्रसिद्ध हार्ट चिकित्सक डॉ. विवेका कुमार (मैक्स हॉस्पिटल) और डॉ. प्रवीन चन्द्रा (मेदांता हॉस्पिल से भी बात कराई थी। आगरा के डॉ. बीके अग्रवाल और डॉ. रमेश धमीजा स्वास्थ्य की देखरेख कर रहे थे। इसके बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस बात से हर कई सदमे है।
आगरा विकास मंच के महामंत्री सुशील जैन और प्रवक्ता संदेश जैन, अरविन्द शर्मा गुड्डू, प्रवक्ता संदेश जैन, सीए अरुण अग्रवाल, सीए मृदुल पाठक, जयरामदास ने कहा कि सुशील जैन का योगदान अतुलनीय है। सुशील जैन का निधन सबके लिए आघात है। इसकी भरपाई संभव नहीं है।
आगरा विकास मंच के डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विजय कत्याल, डॉ. रवि सभरवाल, डॉ. विनय अग्रवाल ने कहा कि सुशील जैन के रूप में हमने आगरा का हीरा खो दिया है। आगरा विकास मंच को अपूरणीय क्षति हुई है।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026