नई दिल्ली। एंबेसडर कार निर्माता कंपनी हिंदुस्तान मोटर्स अब यूरोपीए साझेदारी के साथ अगले साल तक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को लॉन्च कर सकता है। इस कंपनी ने एंबेसडर की कारों की मांग में कमी के कारण 2014 में संयंत्र को बंद कर दिया था।
एंबेसडर कार निर्माता कंपनी हिंदुस्तान मोटर्स अब जल्द ही इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हिंदुस्तान मोटर्स, यूरोपीए साझेदारी के साथ अगले साल तक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को बाजार में पेश कर सकता है। इसके बाद कंपनी इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर बनाने पर भी विचार कर सकती है।
अगले साल के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद
हिंदुस्तान मोटर्स के निदेशक उत्तम बोस ने कहा कि दोनों कंपनियों की वित्तीय जांच जुलाई में शुरू होगी, जिसमें दो महीने लगेंगे, जिसके बाद संयुक्त रूप से तकनीकी पहलुओं पर गौर किया जाएगा और इसमें एक और महीना लगेगा। उन्होंने कहा कि निवेश की संरचना और नई कंपनी का गठन 15 फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। बोस ने कहा कि नई इकाई के गठन के बाद परियोजना के पायलटिंग के लिए छ: माह और लग सकते हैं। इन सब को देखते हुए अगले वित्तीय वर्ष के अंत तक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च होने की संभावना है।
-एजेंसी
- आगरा के चर्चित तेजाब कांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला: 13 महीने जेल काटने के बाद निर्दोष साबित हुआ कल्लू, असली आरोपियों पर चलेगा नया मुकदमा - September 4, 2026
- आगरा को दोबारा कहानी का ‘हब’ बनाने की अनूठी पहल: होटल ग्रांड में 7 से 9 सितंबर तक होगी तीन दिवसीय राष्ट्रीय कहानी कार्यशाला - September 4, 2026
- बल्केश्वर के श्री महालक्ष्मी मंदिर में सजा भव्य फूल बंगला और अलौकिक श्याम दरबार, सतरंगी पोशाक में मां महालक्ष्मी के दर्शन कर भाव-विभोर हुए भक्त - September 4, 2026