Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। परुषोत्तम मास की पूर्णिमा शरद पूर्णिमा के अवसर पर चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। नवनियुक्त प्रधानाचार्य डॉ राकेश कुमार माहेश्वरी एवं कॉलेज के पूर्व छात्र परिषद से श्री अजय अग्रवाल सहित पूरे विद्यालय परिवार ने हवन में पूर्णाहुति दी।
कोरोना काल में हवन यज्ञ करना लाभदायक होता है एवं इससे वातावरण भी शुद्ध होता है
इस अवसर पर पूर्व छात्र श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में हवन यज्ञ करना लाभदायक होता है एवं इससे वातावरण भी शुद्ध होता है और कोरोना को दूर भगाने में भी सहायता मिलती है सभी ने सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए कोरोना से बचने एवं इससे बचने के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करने का भी संकल्प लिया। गायत्री परिवार से पधारे पंडित जी ने हवन यज्ञ को विधि विधान और मंत्रोचार के साथ कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता श्री वीरेंद्र सिंह, श्री कृष्ण मुरारी, श्री धर्मवीर सिंह, श्री पवन कुमार, कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक कुमार वर्मा, एनसीसी प्रभारी कैप्टन नूतन कुमार, अनुशासन प्रभारी श्री अनिल सिंह छोकर, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ बृज भूषण चौहान, प्रधान लिपिक श्री अरुण कुमार बंसल एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित स्टाफ के सभी सदस्यों ने पूर्णाहुति में भाग लिया।
- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का बढ़ा रुझान: स्नातक सीट के मुकाबले वोटिंग की रफ्तार में आगे रहे शिक्षक वोटर - October 23, 2026
- संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के कारण न्यूयॉर्क में रहे राज्यसभा सांसद नवीन जैन: पुत्र वैभव जैन ने आगरा में संभाला चुनावी दायित्व - October 23, 2026
- ”विकास सहयोग और वैश्विक साझेदारी से ही संभव है सतत विकास”: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित बैठकों में सांसद नवीन जैन ने रखा भारत का पक्ष - October 23, 2026