गुजरात दंगा मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व आईपीएस अधिकारी आरबी श्रीकुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले उन्हें एसआईटी ने अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश किया। लोक अभियोजक अमित पटेल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की और कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
लोक अभियोजक ने कहा कि ‘पुलिस ने आज आरोपी की और आगे की रिमांड नहीं मांगी है। पुलिस ने न्यायिक हिरासत की मांग के लिए आवेदन दिया था जिसके बाद कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।’
सुप्रीम कोर्ट से नरेंद्र मोदी को मिली क्लीन चिट
गौरतलब है कि गुजरात दंगा मामले में एसआईटी ने राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दे दी थी। नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दिए जाने के खिलाफ जाकिया जाफरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने जाकिया की याचिका रद्द कर दी थी। कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि तीस्ता सीतलवाड़ गोपनीय तरीके से अपने स्वार्थ के लिए जाकिया जाफरी की भावनाओं का इस्तेमाल कर रही थी।
सीतलवाड़ पर जालसाजी व अन्य धाराओं के तहत केससुप्रीम कोर्ट की ओर से यह टिप्पणी की गई थी कुछ लोग कड़ाही लगातार खौलाते रहना चाहते हैं। इस टिप्पणी को तीस्ता सीतलवाड़ के एनजीओ के संदर्भ में माना जा रहा है। सीतलवाड़ पर जालसाजी, साजिश और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
-एजेंसियां
- भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कई वरिष्ठ नेताओं को सौंपी नई जिम्मेदारियां, कई राज्यों में नए महासचिव और संयुक्त महासचिव नियुक्त - September 24, 2026
- आगरा में आस्था और परंपरा का महाकुंभ: 100 साल पुरानी परंपरा के साथ शुरू होगा श्री कृष्ण लीला महोत्सव 2026; भीष्म प्रतिज्ञा और प्रह्लाद चरित्र समेत तीन नई लीलाएं बनेंगी आकर्षण का केंद्र - September 24, 2026
- ’चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी’: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इलेक्शन कमिश्नर पर मुकदमा चलाने की मांग की - September 24, 2026