Lucknow, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने आई.टी. विभाग के प्रदेश सह संयोजकों की सूची जारी कर दी है। हिमांशु राज पंडित (लखनऊ) को आई.टी. सेल का प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। उनके इस चयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
हिमांशु राज पंडित कई वर्षों से पार्टी के सजग कार्यकर्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। अपने इस चयन पर हिमांशु राज पंडित ने बताया कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मा दिया है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करूँगा। 2022 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने जा रही है। इसमें आई.टी. विभाग भी प्रमुख भूमिका निभाएगा।
उल्लेखनीय है कि आईटी विभाग ने पिछले चुनाव में भी मोर्चा संभाला था। विधानसभा क्षेत्रवार तैयारी की थी। इस बार आईटी विभाग बूथ स्तर तक जा रहा है।
- फायरमैन जितेंद्र राठौर की शिकायत पर दयालबाग डीम्ड विश्वविद्यालय आगरा को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का नोटिस, 30 दिन का अल्टीमेटम, जानिए क्या है मामला - February 15, 2026
- आगरा के साहित्य का सितारा: डॉ. रामेन्द्र शर्मा ‘रवि’ को मिला ‘ब्रजभाषा विभूषण’ सम्मान, शहर में खुशी की लहर - February 13, 2026
- स्वच्छता में चमका आगरा का नाम, आगरा विकास मंच ने किया महापौर एवं नगर आयुक्त का सम्मान - July 23, 2025