कांग्रेस नेता और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन कर ली है. तजिंदर सिंह बिट्टू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा.
तजिंदर सिंह बिट्टू ने अपने इस्तीफे में लिखा, ”मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और एआईसीसी, हिमाचल प्रदेश के सचिव सह-प्रभारी पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं.”
हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों के साथ छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहा है. हिमाचल प्रदेश में वोटिंग आखिरी चरण में एक जून को होगी.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ‘जो राम के नहीं हुए, वे किसी के नहीं हो सकते’: आप सांसद संजय सिंह का भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार, बोले— ‘यूपी में चल रही है उल्लू बनाओ योजना’ - November 24, 2026
- 19 साल पुराने मामले में आजम खान को पुलिस का नोटिस; 2007 में दुकान तोड़ने के केस में पुनर्विवेचना के आदेश, अधिवक्ता को सौंपा गया पत्र - November 24, 2026
- ओवैसी का आजम खान पर शायराना पलटवार: बोले— ‘हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा’, धर्मनिरपेक्ष दलों के मुस्लिम नेताओं पर भी उठाए सवाल - November 24, 2026