Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने दो माह पूर्व जिन समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया था, वे यथावत हैं। मंत्री ने क्षेत्रीय नागरिकों साथ पैदल भ्रमण किया तो हकीकत पता चली। मंत्री ने इस पर नाराजगी प्रकट की है। एक बार से निर्देश दिया है।
मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने चाणक्यपुरी, गढ़ी भदौरिया, अवधुपरी, बालाजीपुरम, सुभाष नगर, रामनगर एवं आस-पास के निकट स्थलों पर भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उक्त क्षेत्रों में उत्पन्न सीवर एवं गंगाजल सम्बन्धित समस्याओं के निवारण हेतु दो माह पूर्व जल निगम, आगरा के अधिशासी अभियंता रमेश चन्द्रा, स्वतन्त्र सिंह एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। अधिकारियों ने लापरवाही बरती।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गंगाजल पाइप लाइन एवं सीवर लाइन जहाँ पर पड़ चुकी है उनकी टेस्टिंग कराई जाए। इससे क्षतिग्रस्त सड़कों पर गिट्टी एवं कंकरीट डालकर गड्ढों का भराव किया जाये। सड़क निर्माण तभी सम्भव हो सकेगा जब गंगाजल एवं सीवर पाइप लाइन का कार्य पूर्ण हो सकेगा। अब तक आगरा दक्षिण विधानसभा में 500 करोड़ रुपये के कार्य सम्पादित कराये जा चुके है।
भ्रमण के दौरान उनके पुत्र डॉ. अलौकिक उपाध्याय, डॉ. भगवान सिंह शर्मा, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रताप सिंह, शिवाजी मण्डल अध्यक्ष डॉ. प्रदीप उप्रैती, पदम सिंह, हेमन्त दीक्षित, देवेश पचैरी, लाल एम0 सोनी, समर सिंह, मंजू कुशवाह, रश्मि जैन, बबलू चाहर, संतोषी लाल वर्मा, गुडडू मैनन, हरीकिशोर शास्त्री, के0पी0 कुशवाह, मोहित पाण्डेय, राजेश आनन्द, हीरा, विक्रम चौहान, दिनेश रावत, मुनेश परमार, अनुज रोचानी आदि उपस्थित रहे।
- माँ ललिता देवी मंदिर: नैमिषारण्य का प्रमुख शक्तिपीठ, जहाँ दर्शन मात्र से दूर होती हैं हृदय की पीड़ाएँ - August 1, 2026
- योगी सरकार के फैसले पर मायावती का स्वागत: भदोही को ‘संत रविदास नगर’ नाम वापस मिलने पर जताई खुशी - August 1, 2026
- जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का कायराना कृत्य: कुलगाम में दो प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन - August 1, 2026