दिन-ब-दिन दिल्ली की हवा में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण पूरे एनसीआर में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। प्रदूषित हवा में कई सारे जानलेवा पदार्थ होते हैं, जो शरीर में घुसकर फेफड़ों को खराब कर देते हैं, लेकिन क्या शरीर से वायु प्रदूषण के खतरनाक पदार्थ बाहर निकाले जा सकते हैं?
जी हां, हेल्थ एक्सपर्ट और सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा (Celebrity Nutritionist Pooja Makhija) ने 4 एंटी-पॉल्यूशन फूड्स को खाने की सलाह दी है, जो शरीर से प्रदूषित पदार्थों को बाहर निकाल देते हैं।
शरीर से वायु प्रदूषण हटाने के लिए क्या करें?
न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं कि हमें एयर पॉल्यूशन के साइड इफेक्ट्स को खत्म करने के लिए हर कड़े उपाय अपनाना चाहिए। वायु प्रदूषण और स्मॉग में कई सारे खतरनाक पदार्थ होते हैं जो फेफड़े, दिल व अन्य शरीरिक अंगों को डैमेज कर देते हैं। इस बायोलॉजिकल डैमेज से बचने के लिए आपको रोजाना 4 फूड्स को जरूर खाना चाहिए।
वायु प्रदूषण का कारण
सीडीसी के मुताबिक EPA ने कुछ खतरनाक पदार्थों को वायु प्रदूषण का मुख्य कारण बताया है। ये पदार्थ (पॉल्यूटेंट) वातावरण में मिलकर हवा को प्रदूषित बनाते हैं और शारीरिक अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। जैसे-
कार्बन मोनोऑक्साइड
लीड
नाइट्रोजन ऑक्साइड
ओजोन
सल्फर डायऑक्साइड
बैंजीन
पार्टिक्यूलेट मैटर, जिसे पीएम (PM) भी कहा जाता है, आदि
क्रूसीफेरस सब्जियां
क्रूसीफेरस (Cruciferous vegetables); सब्जियों का एक प्रकार है जिसमें ब्रॉकली, फूल गोभी, बंद गोभी, केल, पैक चॉय आदि हरी-पत्तेदार और जड़ मूल सब्जियां आती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार इन क्रूसीफेरस सब्जियों में सल्फोराफेन होता है जो एयर पॉल्यूशन के खतरनाक पदार्थ बेंजीन को शरीर से निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही इन वेजिटेबल्स में विटामिन-सी और बीटा कैरोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर रोगमुक्त रहता है।
2. अलसी के बीज
एयर पॉल्यूशन के साइड इफेक्ट्स को खत्म करने के लिए फ्लैक्स सीड्स (अलसी के बीज) खाने चाहिए। अलसी के बीजों में फाइटोएस्ट्रोजन और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर होता है। कई स्टडीज में देखा गया है कि इन बीजों को खाने से स्मॉग के कारण अस्थमा के मरीजों में होने वाला एलर्जिक रिएकशन कम होता है। आप रोजाना 2 चम्मच अलसी के बीजों को रातभर भीगोएं और सुबह खा लें।
वायु प्रदूषण में क्या खाएं
आंवला (Benefits of Amla) एक बेहतरीन एंटी-पॉल्यूशन फूड है। इसके अंदर विटामिन-सी बहुत ज्यादा होता है, जो हवा में मौजूद जानलेवा पदार्थों के कारण होने वाले सेलुलर डैमेज को रोकता है इसलिए आपको वायु प्रदूषण के बीच वेजिटेबल जूस में 1 आंवला मिलाकर रोजाना पीना चाहिए।
करक्यूमिन सप्लीमेंट
हल्दी में करक्यूमिन (curcumin in turmeric) होता है, जो वायु प्रदूषण के खतरनाक असर इंफ्लामेशन को रोकता है लेकिन सिर्फ दूध या पानी में हल्दी मिलाकर पीने से एयर पॉल्यूशन का प्रभाव खत्म नहीं किया जा सकता है। आपको पॉल्यूशन के कारण होने वाले लंग्स इंफेक्शन से बचने के लिए रोजाना 500 एमजी करक्यूमिन सप्लीमेंट लेना चाहिए। इसके साथ आप डाइट में एंटी-पॉल्यूशन फूड हल्दी भी शामिल कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026