सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक रुसी महिला सड़क पर हंगामा करती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गोदौलिया चौराहे का बताया जा रहा है। वीडियो में एक रुसी महिला सड़क पर हंगामा करती नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि रुसी महिला किसी का बैग छीनकर भाग रही थी तो किसी का ट्रॉली बैग।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विदेशी महिला ने करीब पंद्रह मिनट तक खूब हंगामा किया। इसके बाद दशा सुमेर घाट पहुंच गई और पुलिस से भी काफी देर तक बहस करने लगी। यह वही महिला है जिसने पांच महिने पहले मड़वाड़ी थाना अंतर्गत क्षेत्र में जमकर बवाल काटा था।
वाराणसी में यह विदेशी महिला कई महीनो से रास्ते में चलने वाले स्थानीय लोग राहगीरों को परेशान करती रहती हैं और बहुत ही गलत दुर्व्यवहार करते हैं विषय पर स्थानीय प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है@narendramodi @PMOIndia @CMOfficeUP @dgpup @Uppolice @Uppolice @VnsDcp… pic.twitter.com/xVKoyKXH2D
— swagtam Kashi foundation (@SwagatamKashi) November 18, 2023
इस घटना के बाद भी दिल्ली स्थित रुस दूतावास को सूचना दी गई थी और महिला को दिल्ली भेजा गया था। फिर से वह दिल्ली वापस आ गई। यहां वह हरिश्चचंद्र घाट के एक लौज में रह रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस महिला का नाम स्नो व्हाइट है और वह रुस की रहने वाली है। दिल्ली से लौटकर रुसी महिला काफी दिनों से वाराणसी में रह रही थी।
19 अक्टूबर को भी उसने हंगामा किया था जिसके बाद उसे पांडेपुर स्थित मेटंल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से वह एक दिन वह पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। कुछ दि पहले रुसी महिला मेंटल हॉस्पिटल से भाग निकली। इसके बाद शुक्रवार की रात गोदौलिया चौराहे पर खूब हंगामा काटा।
- आगरा में आस्था का सैलाब: 12 साल बाद मोती कटरा से निकली भगवान महावीर की भव्य रथयात्रा; 12 बैंड और देश भर के कलाकारों ने बिखेरी छटा - March 31, 2026
- आगरा के सूरसदन में भगवान महावीर की ‘आत्मा की यात्रा’ जीवंत: लाइट एंड साउंड शो ने कराया मोक्ष मार्ग का अहसास; 125 कलाकारों ने बांधा समां - March 31, 2026
- आगरा के पालीवाल पार्क में ‘खुली लूट’: 10 के बजाय 20 रुपये की अवैध वसूली, पार्किंग के नाम पर भी जेब काट रहा ठेकेदार; ‘अनशन’ की चेतावनी - March 31, 2026