फिरोजाबाद: श्रुति सेवा निधि न्यास द्वारा फिरोजाबाद क्लब में आयोजित ‘अक्षराभिषेकोत्सव–2026’ में आगरा के प्रमुख समाजसेवी और ‘हेल्प आगरा’ के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन को उनकी उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिला सम्मान
सुरेंद्र जैन को हेल्प आगरा हॉस्पिटल के माध्यम से आम जनता को रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही एक्स-रे, पैथोलॉजी और डायलिसिस जैसी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चुना गया। समारोह में उन्हें माला, शाल-पटका, प्रशस्ति पत्र और 25,000 रुपये का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया।
आंकड़ों ने किया प्रभावित
सम्मान ग्रहण करने के बाद सुरेंद्र जैन ने हेल्प आगरा द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। जब उन्होंने संस्था द्वारा दी जा रही मदद के आर्थिक और संख्यात्मक आंकड़े साझा किए, तो वहां मौजूद जनसमूह उनकी पारदर्शी और विशाल सेवा भावना को देखकर आश्चर्यचकित रह गया।
कैंसर रोगियों के लिए बड़ी मदद
एक सच्चे समाजसेवी की भूमिका निभाते हुए सुरेंद्र जैन ने इसी मंच से संजीवनी सहयोग ट्रस्ट (जो गरीब कैंसर रोगियों के उपचार में मदद करता है) को 2,50,000 (ढाई लाख रुपये) का चेक भेंट किया। उन्होंने यह सहयोग राशि ट्रस्ट के प्रतिनिधि किशन अग्रवाल को सौंपी।
गणमान्य जनों की उपस्थिति
इस अवसर पर फिरोजाबाद सदर विधायक मनीष असीजा, कैंसर हॉस्पिटल के निदेशक पी.के. जिंदल, हेल्प आगरा के महासचिव गौतम सेठ, राजेंद्र अग्रवाल, नंदकिशोर गोयल सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे।
- आगरा में ‘Palm Sunday’ की धूम: ‘होसन्ना-होसन्ना’ के जयघोष से गूंजे चर्च, मसीही समाज के ‘पवित्र सप्ताह’ का आगाज़ - March 29, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी में शौर्य का शंखनाद, वीरांगना अवंती बाई लोधी की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब - March 29, 2026
- आगरा के विकास पर CM योगी का बड़ा विजन: ‘यमुना में पहले पानी, फिर रिवरफ्रंट’, कृष्ण थीम पार्क का मांगा प्रस्ताव - March 29, 2026