लखनऊ। यूपी के ज्यादातर हिस्सों में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश देखने को मिली है, जिससे आम जनजीवन को गर्मी से निजात मिली है। वहीं कुछ जगहों पर बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग (Meteorological Department) की मानें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है, वहीं प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून सामान्य बना हुआ है। वहीं लखनऊ, कानपुर में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं।
इन जिलों में जोरदार का अलर्ट जारी
फिलहाल, मौसम विभाग (Meteorological Department) ने राज्य के उत्तरी हिस्से के साथ ही पूर्वी हिस्से में अगले 2 से 3 दिनों के लिए बारिश की संभावना जताई है। जिसके साथ ही कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बौछार देखने को मिल सकती है। वहीं कुछ जगहों पर जोरदार बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, औरेया, कानपुर, नोयडा, ललितपुर, फतेहपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, रायबरेली और उन्नाव समेत कुछ और जिलों में हल्की बारिश देखी जा सकती है।
इसके अलावा मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर, बहराइच समेत कुछ एक जिलों में बारिश की दर में तेजी आ सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग (Meteorological Department) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बारिश के दौरान बिजली कड़कने और गिरने की संभावना भी बना रही है। ऐसे हालात में लोगों से घर पर ही रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीर नगर, देवरिया, कुशीनगर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया और महाराजगंज में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
- महोबा में फटी पानी की टंकी पर अखिलेश यादव बोले— “ये जल मिशन नहीं, कमीशन मिशन है! - February 16, 2026
- मरने के लिए सात मिनट – गिग इकोनॉमी के टूटते शरीर - February 16, 2026
- Vedanta Aluminium Enhances Safe Drinking Water Access for over 3,000 Villagers in Odisha - February 16, 2026