आगरा। थाना बाह क्षेत्र के नरहौली गांव में बरात में की गई हर्ष फायरिंग में एक युवक और एक किशोर गोली लगने से घायल हो गए। गोली चलाने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी ही है।
यह बरात फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव से नरहौली में आई हुई थी। बरात चढ़ने के दौरान बैंड के साथ चल रही मैक्स गाड़ी में लाउडस्पीकर लगे हुए थे। मैक्स बरात के साथ आगे बढ़ी। इसी दौरान किसी ने गोली चलाई, जो साउंड बॊक्स को पार करते हुए मैक्स गाड़ी में बैठे विपिन नामक युवक की पीठ में जा लगी। कुछ छर्रे पास में ही खड़े एक किशोर को भी लग गए।
गोली चलने और दो लोगों के घायल होने से बरात में अफरा-तफरी फैल गई। तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बाह लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आगरा रैफर कर दिया गया। सीएचसी बाह पहुंचकर पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस गोली चलाने के बारे में जानकारी कर रही है, लेकिन अभी उसका पता नहीं चला है।
- दोस्ती, प्यार और कत्ल! गाजियाबाद में पति ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी को उतारा मौत के घाट, 7 बच्चों के सिर से उठा साया, आरोपी फरार - March 24, 2026
- झांसी में बिना इजाजत दरोगा भर्ती परीक्षा देने गए 23 पुलिसकर्मी निलंबित, बीमारी का बहाना बनाकर दी थी परीक्षा - March 24, 2026
- यूपी में मौसम का ‘यू-टर्न’: 26 और 28 मार्च को फिर भीगेंगे पश्चिमी जिले, झुलसाने वाली गर्मी से अभी राहत - March 24, 2026