उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में आईएएस महिला ऑफिसर का पर्सनल मोबाइल हैक होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोबाइल हैक करके उनके रिश्तेदारों को मैसेज करके पैसों की मां की है। महिला आईएएस ऑफिसर ने इसकी शिकायत पुलिस में की है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कानपुर देहात में मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ के पद पर तैनात आईएएस लक्ष्मी नागपन्न का पर्सनल मोबाइल साइबर ठगों ने हैक कर लिया।
इसके बाद उनके रिश्तेदारों और दोस्तों को मैसेज करके पैसों की मांग करने लगा। सीडीओ लक्ष्मी नागपन्न ने मामले की शिकायत जिले के एसपी से की है और उनके नंबर से भेजे गए मैसेज का वॉट्सएप स्क्रीन शॉट भी पुलिस को दिया। आईएएस अधिकारी का मोबाइल हैक होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच कर रही है।
-एजेंसी
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026