नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अमेठी लोकसभा सीट पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। इसी बीच रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अमेठी की जनता चाहती है कि मैं अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अमेठी से करूं, क्योंकि अमेठी की जनता मानती है कि उसने मौजूदा सांसद को चुनकर बड़ी गलती कर दी है।
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वर्षों से गांधी परिवार ने अमेठी में रायबरेली, सुल्तानपुर, जगदीशपुर एरिया में मेहनत से काम किया है। वहां लोगों की प्रगति हुई। अमेठी के लोगों को लगता है कि स्मृति को सांसद बनाकर गलती की। वे चाहते हैं कि गांधी परिवार वापस आए, यहां तक मुझसे भी आशा करते हैं कि वहां अपना पहला राजनीतिक कदम रखूं।
‘मैं चाहता हूं कि प्रियंका सांसद बनें’
वाड्रा ने आगे कहा कि मैं हमेशा चाहता हूं कि प्रियंका गांधी पहले सांसद बनें, तब उसके बाद मैं भी संसद आ सकता हूं। मैं दूसरे नेताओं से मिलता हूं तो वे पूछते हैं कि आप राजनीति में आने में देर क्यों लगा रहा हैं, आप हमारी पार्टी से आ जाइए। उन्होंने कहा कि मेरी अलग पार्टी लाइन के नेताओं से भी दोस्ती है, उनको यह लगता है कि अगर मैं सांसद बनता हूं तो अलग स्तर पर काम हो पाएगा। वाड्रा ने कहा कि सही समय आने पर वे फैसला लेंगे।
-एजेंसी
- सवालों के घेरे में KGMU नर्सिंग भर्ती 2023: एक ही कोचिंग से चुने गए 500 से अधिक अभ्यर्थी; अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा - October 8, 2026
- 1960 से 2030 तक मंच पर जीवंत हुई महिलाओं की गौरवगाथा: राजनीति से लेकर खेल और विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धियों को किया गया सलाम - October 8, 2026
- मिथिला में गूंजी अतिथि-सत्कार की परंपरा: जनकपुरी महोत्सव में राजा जनक द्वारा आयोजित ‘बढ़हार की दावत’ में उमड़ा पूरा आगरा - October 8, 2026