Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 551 वां प्रकाश पर्व बड़े ही भक्ति पूर्ण वातावरण में मनाया गया। आगरा में कोरोना महामारी के चलते सरकारी गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए समाज ने इस कार्यक्रम को सादगी से मनाया। संगतों से अनुरोध किया गया कि वह घर पर ही रह कर इस आयोजन को मनाए। आगरा गुरुद्वारा गुरु का ताल में सुबह 11:00 बजे से सजीव प्रसारण गुरुद्वारा गुरु का ताल की फेसबुक पर चलता रहा। लंगर के स्थान पर कड़ाह प्रसाद वितरित किया गया।
गुरुद्वारा गुरु का ताल में कीर्तन की हाजिरी भरते हुए भाई हरजीत सिंह ने गुरबाणी का गायन करते हुए गुरु नानक साहब महाराज की वाणी का गायन किया। धन नानक तेरी बड़ी कमाई, कल तारण गुरु नानक आया.. का गायन किया। गुरुद्वारा गुरु का ताल के ज्ञानी केवल सिंह ने कथा करते हुए गुरु नानक साहिब जी के तीन उपदेश किरत करो, नाम जपो और वंड छको का संदेश दिया। इस अवसर पर संपूर्ण गुरुद्वारा परिसर का कोना-कोना रंग बिरंगी विद्युत साज सज्जा से जगमगा रहा था।
गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने सभी आगरा निवासी सिख संगत से अपील की के जब तक कोरोना महामारी की दवा नहीं आ जाती तब तक सरकार के नियमों का पूर्ण तौर पर पालन करें। आप भी बचें और अपने परिवार को भी इस महामारी से बचा के रखें। सरकार का पूर्ण सहयोग दें।
इस मौके पर सरदार कँवलदीप सिंह प्रधान गुरुद्वारा माईथान, बंटी ग्रोवर समन्वयक, पाली सेठी, तेजपाल सिंह, प्रवीण अरोड़ा, हरमिंदर सिंह पाली, जस्सी आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं। इस मौके पर गुरुद्वारा गुरु का ताल पर मत्था टेकने आए चौधरी उदयभान सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, सांसद एसपी सिंह बघेल, विधायक योगेन्द्र उपाध्याय को गुरु घर का सम्मान सरोपा भेंट किया गया। यूपी सरकार के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह के साथ गुरनाम सिंह, मनीष थापक आदि मौजूद रहे।

गुरुद्वारा माईथान में दीवानः सजा दिल्ली से पधारे भाई सेवा सिंह निर्मल शबद गायन किया- जित्थे बाबा पैर धरे, पूजा आसान थापन सोआ। भाई विजेंदर सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा माईथान ने कल तारण गुरु नानक आया.., भाई अंकित सिंह ने भी गुरुबाणी का गायन किया। ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने सरबत के भले के लिए एवम् इस महामारी से बचाने के लिए अरदास की।
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पुरब पर गुरद्वारा सिन्धी दरबार ताजगंज पर गुरु नानक नाम लेवा सगंत मित्र मंडल स्त्री सभा द्वारा सत्संग की वर्षा की गी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को संगते गुरु महाराज जी लिये सुन्दर सुन्दर रूमाले लाई दीपक जलाए ज्ञानी जी द्वारा अनन्द साहिब जी के पाठ के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे सर्बत अरदास के साथ कोविड 19 के मद्देनजर आई संगत के लिये लंगर की व्यवस्था पैकिंग द्वारा की गई। मास्क और सेनीटाइजर की व्यवस्था रही। दादी पकानी, केसर असवानी, चांदनी भोजवानी, कोमल नाजवानी, भावना बसरानी, दिव्या मोटवानी, कविता ज्ञानचंदानी, मुसकान लालवानी आदि उपस्थित रहे।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026