बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ब्रज क्षेत्र की सह संयोजक बीना लवानिया ने कराया कार्यक्रम
Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज से सांसद सुब्रत पाठक का कहना है कि हमें जातियों में नहीं बंटना है। एकजुट होकर आगे बढ़ना है। आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से प्रदेश में भगवा परचम फहराना है। वे आगरा कॉलेज स्थित श्री गंगाधार शास्त्री भवन में ‘युवा शक्ति से राष्ट्र निर्माणः विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का संयोजन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ब्रज क्षेत्र की सह संयोजक बीना लवानिया ने किया। कार्यक्रम में युवा शक्ति का सम्मान किया गया।
श्री पाठक ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पहले तक प्रदेश में गुंडाराज था। माफियाओं में कानून का कोई खौफ नहीं था। लेकिन उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश से गुंडाराज खत्म करने की शुरुआत हो गई थी। आज मुझे ये कहते हुए बहुत खुशी होती है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को गुंडामुक्त घोषित कर दिया गया है।

कार्यक्रम संयोजक बीना लवानिया ने कहा कि बिना युवाओं की भागीदारी के राष्ट्र निर्माण की कल्पना भी नहीं कि जा सकती है। देश और प्रदेश के सर्वोपरि विकास के लिए जरूरी है कि पहले कानून व्यवस्था का राज कायम हो। आमजन में किसी भी तरह का खौफ और डर न हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में आज माफिया राज का अंत हो चुका है। प्रदेश विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश का पूर्ण विकास और प्रदेश में खुशहाली योगी आदित्यनाथ की सरकार में ही मुमकिन है। इसलिए आज हम सबने फिर से प्रदेश में भाजपा को जिताने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम में महानगर भाजपा अध्यक्ष भानु महाजन, जिला भाजपा अध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत, महानगर भाजयुमो अध्यक्ष शैलू पण्डित, महामंत्री सौरभ ठाकुर, महामंत्री मनीष साहू, उपाध्यक्ष अनुग्रह अवस्थी, उपाध्यक्ष लोकेश पलिया, उपाध्यक्ष गोगा मौर्य, उपाध्यक्ष शिवा सोनी, उपाध्यक्ष श्रीराम धाकड़, मंत्री जितेंद्र धाकड़, मीडिया प्रभारी अक्षित जैन, संचित कुलश्रेष्ठ, सूरज पांडे, अंकुर ठाकुर, सोनिया कर्दम आदि मौजूद रहे।
- आगरा में खूनी संघर्ष: सगे भाइयों के बीच दीवार का विवाद बना ‘मैदान-ए-जंग’, जमकर चले पत्थर - March 5, 2026
- आगरा में भक्ति और उल्लास का संगम: सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन, जैन समाज ने चंदन लगाकर मनाया होली मिलन - March 5, 2026
- आगरा में जयपुर के ‘गुलाल गोटों’ की होली: बाबा श्याम के दरबार में उड़ा अबीर, भक्ति के रंगों में डूबे हजारों भक्त - March 5, 2026