आगरा। लॉयंस क्लब आकाश ने क्लब ने रविवार को फाउंड्री नगर स्थित राधाकृष्ण गौशाला में मासिक गौ सेवा के अंतर्गत तीन ट्रॉली भूसा गायों के भोजन के लिए उपलब्ध कराया।
क्लब के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि क्लब द्वारा हर माह यहां सेवा कार्य किया जाता है, जिसमें 250 से अधिक निराश्रित गोवंशों के भोजन व्यवस्था से लेकर उनके रहने तक की सुविधा के लिए काम किया जाता है। क्लब ने पहले भी गौशाला में सर्दी से बचाव के लिए टीन शेड लगवाया है, और अब जल्द ही यहां फर्श बनाने का कार्य भी किया जाएगा।
क्लब सेवा प्रकल्प का संकल्प लिया है, जिसमें गौ सेवा को बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा। गौ सेवा करना हर पुण्य से बढ़कर है, क्योंकि गौ माता में सभी तीर्थों का वास होता है।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, पीके मोदी, राजकुमार खन्ना, अनमोल गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, योगेश गुप्ता, रोहित माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में रिश्तों के भरोसे पर बड़ा धोखा: मुंहबोला भाई बनकर नोएडा की महिला सिपाही के परिवार से जमीन में निवेश के नाम पर ठगे 8.50 लाख रुपये - October 31, 2026
- अयोध्या दीपोत्सव-2026 की भव्य तैयारियां: 30 लाख दीपों के महा-रिकॉर्ड में सहभागी बनेगा ‘श्री मंदिर’ ऐप, श्रद्धालु घर बैठे जलाएंगे 1 लाख दीप - October 31, 2026
- अखिलेश के ‘इग्नोर करो’ बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का करारा जवाब: बोले- सपा से नहीं, कांग्रेस से मांगी है सीट - October 31, 2026