नोएडा। नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नोएडा के सेक्टर-59 में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर अमेरिका के नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे।
टेकनिकल स्पोर्ट के नाम पर ठगी
एसटीएफ लखनऊ को सूचना मिली थी कि सेक्टर-59 के सी ब्लॉक में एक कॉल सेंटर के जरिए यूएस (अमेरिका) के नागरिकों से टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर ठगी की जा रही है। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने थाना सेक्टर-58 पुलिस के साथ मिलकर कॉल सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कॉल सेंटर का मुख्य संचालक साजिद मौके से फरार हो गया।
अमिरेका के लोगों को लगाया करोड़ा का चूना
नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर से संजीत, अफरोज सहित 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर से डेस्कटॉप, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी इंटरनेट कॉलिंग के जरिए यूएस के नागरिकों से संपर्क करते थे। इसके बाद वह टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर विदेशी नागरिकों से अपने खातों में पैसे ट्रांसफर कर लेते। इस फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों को अब तक करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा चुका है। पुलिस फर्जी कॉल सेंटर के मुख्य संचालक साजिद की तलाश कर रही है।
– agency
- “अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क के इशारे पर हो रहा प्रदर्शन”: CJP के आंदोलन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान - October 16, 2026
- लगता है लखनऊ-एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया है… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव का तीखा हमला - October 16, 2026
- मेरठ का चर्चित सर्पदंश हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, फैसला सुन रो पड़े दोनों - October 16, 2026