Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. शहर के प्रमुख उद्यमी राजेश गोयल ने छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य पद की शपथ ग्रहण की। शुक्रवार को छावनी परिषद में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
सदर निवासी और स्व. मानिक चंद गोयल के पुत्र राजेश गोयल को अध्यक्ष ब्रिगेडियर नवीन कुमार ने शपथ ग्रहण करवायी। उनके साथ छावनी परिषद के सीईओ हरीश वर्मा पी, सीओ सीएमपी करण, कर्नल धर्मेंद्र यादव, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पूर्व विधायक केशो मेहरा, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, एमएलसी विजय शिवहरे, रामकिशन रामू, विनय पाटनी भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद राजेश गोयल का पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय व्यापारी एवं लोगों ने भव्य स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद सदर बाजार स्थित माना मंडपम पर पत्रकारों से बात करते हुए राजेश गोयल ने बताया कि छावनी परिषद का सदस्य पद तीन वर्ष से रिक्त था। उनके कार्यों को देखते हुए रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने उन्हें 06 दिसंबर को छावनी परिषद का सदस्य मनोनीत किया। उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद छावनी क्षेत्र की सभी समस्याओं को सुनकर और समझते हुए जल्द से जल्द निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। भवन मरम्मत, भवन स्वामी नाम स्थानांतरण, जल समस्या, नाली-खरंजों की समस्या एवं अन्य का निराकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता द्वारा जो भी समस्याएं उनके समक्ष आएंगी, उनके निस्तारण के लिए यथासंभव प्रयास किये जाएंगे। क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए अधिक से अधिक ध्यान देते हुए छावनी परिषद के राजस्व को बढा़ने का कार्य भी सभी उच्च अधिकारियों के संग बैठक कर किया जाएगा। कंपनी गार्डन एवं अन्य पर्यावरण विस्तार के लिए जो भी स्थान हैं, उनका भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
अवसइस र पर जवाहर डावर, हिमांशु सचदेवा, राजू महाजन, रवि शिवहरे, भूषण कुमार, अजीत वोहरा, मुदित अग्रवाल, दुर्गेश उपाध्याय, गिरीश चंद गुप्ता, विमल सोलंकी, अनिल शर्मा, अशोक अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, श्री भगवान गुप्ता, मूर्ति राठी, विजय कुमार, सुरेंद्र जैन, फूल सिंह सिकरवार, राजकुमारी सिकरवार, धर्मेश यादव, रिंकू अग्रवाल, बंटी बघेल, तुषार, अंकित कश्यप, अंकुर सिंघल, यादुराज गोयल, अनमोल गोयल, निखिल अग्रवाल, देवेंद्र राठी, अशोक शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुनील गोयल, सिंधु गुप्ता, आशा अग्रवाल, रेखा गुप्ता, सरोज भास्कर, गुंजन अग्रवाल, आशा कपूर आदि ने शुभकामनाएं देते हुए सम्मान किया।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026