नई दिल्ली। जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा है जो अब तक का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. मार्च 2023 में देश का जीएसटी कलेक्शन 1,60,122 करोड़ रुपये का रहा था.
सरकार को अप्रैल महीने में रिकॉर्डतोड़ कमाई हुई है. गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST कलेक्शन अप्रैल, 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपए रहा, जोकि अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन का आंकड़ा है. यह पिछले साल की समान अवधि यानी अप्रैल, 2022 के मुकाबले 19,495 करोड़ रुपए ज्यादा है. तब सरकार को GST से 1,67,540 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था. GST कलेक्शन में सालाना आधार पर 12% की उछाल दर्ज की गई है.
GST कलेक्शन के आंकड़े सोमवार को वित्त मंत्रालय की ओर से जारी हुए.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आरएमएलयू के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी— ‘यथास्थितिवादी’ लोग हैं विकसित भारत 2047 के विजन के असली विरोधी - October 17, 2026
- चुनावी सर्वे पर भड़कीं बसपा सुप्रीमो मायावती: बोलीं— धनबल से फैलाया जा रहा है बीएसपी के खिलाफ भ्रम और दुष्प्रचार - October 17, 2026
- चुनावी सर्वे पर भड़कीं बसपा सुप्रीमो मायावती: बोलीं— धनबल से फैलाया जा रहा है बीएसपी के खिलाफ भ्रम और दुष्प्रचार - October 17, 2026