प्यार किसी से भी हो सकता है। लेखपाल, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को दिल दे बैठा। एकतरफा प्यार करने लगा। वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा- मैम आप बहुत अच्छी हो, आपसे मुझे प्यार हो गया है। इस हरकत के लिए तहसीलदार ने लेखपाल को टोका। इस पर लेखपाल ने तहसीलदार को ही हड़का दिया। यह मामला राजस्थान के जालौर जिले का है।
देर रात आए इस मैसेज को महिला अधिकारी ने पहले यह सोचकर इग्नोर कर दिया कि उसने नशे में भेज दिया होगा। लेकिन सुबह भी उसने रात वाले मैसेज पर एसडीएम से जवाब मांगा जिसके बाद उन्होंने तहसीलदार से इसपर पाबंदी लगाने की बात कही। पटवारी ने तहसीलदार को ही धमका दिया कि आप अधिकारी हो तो इसका मतलब ये नहीं कि आप हमारे प्यार के बीच में आओ। आप अपना काम करो मेरे बीच में टाँग मत अड़ाओ, ये हम दोनों के बीच का मामला है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 48 वर्षीय पूर्व फौजी रमेश जाट जालौर जिले की रानीवाड़ा तहसील में धामसीन का पटवारी है। रानीवाड़ा की महिला एसडीएम कुछ दिन पहले यहां ‘महंगाई राहत शिविर’ के उद्घाटन समारोह में आई थीं। कार्यक्रम की तस्वीर महिला अधिकारी को भेजते हुए पटवारी ने कई भद्दे मैसेज भेजे।
एसडीएम ने शुक्रवार को रानीवाड़े पुलिस थाने में पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं जालौर जिला के कलेक्टर निशांत जैन ने पटवारी रमेश को निलंबित कर दिया है।
सही वक़्त पर पीनी चाहिए ग्रीन टी वरना फायदे की जगह उठाना पड़ सकता है नुकसान
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026