आगरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आगरा के जूता व्यापारियों द्वारा ‘एक तिरंगा, एक भारत, एक संकल्प’ के ध्येय वाक्य के साथ अमर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए देशभक्ति की अलख जगाई गई। द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन द्वारा शुक्रवार को सदर भट्टी स्थित गीता मंदिर से हींग की मंडी स्थित फेडरेशन के कार्यालय तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा में फेडरेशन के पदाधिकारियों, जूता व्यापारियों, सरस्वती विद्या मंदिर, बालमुकुंद रामचंद्र बाजारी एवं केजी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, महिलाओं और गणमान्य नागरिकों की हार्दिक सहभागिता ने अमर शहीदों की शहादत का भावपूर्ण स्मरण करते हुए समूचे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का ज्वार जगाया और जन-जन को देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान बैंड वादकों के देशभक्ति से सराबोर गीत-संगीत सँग भारत माता और वंदे मातरम के जयकारे गूँजते रहे। कई जगह यात्रा का स्वागत और पुष्प वर्षा की गई।
इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान और पहचान है। उन्होंने बताया कि यह तिरंगा यात्रा जेन जी और जेन अल्फा के दिल में समरसता और राष्ट्रभक्ति का भाव जाग्रत करने की दृष्टि से निकाली गई है।
इस दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा, अजय महाजन, चाँद दीवान, प्रदीप मेहरा, टेकचंद, प्रमोद महाजन, अनिल अरोड़ा, दलप्रीत सिंह, संजय अरोड़ा, फोम एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनाथ डंग, श्याम भोजवानी, संजय मगन, धर्मपाल कश्यप, गुन्नी भाई, राजू भाई, घनश्याम रोड़ा, चतरूमल जी, हितेश, अजय महाजन, हरीश वनजानी, घनश्याम लालवानी, विनोद शीतलानी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
- आगरा नगर निगम में ‘फर्जी कर्मचारी नेताओं’ पर कार्रवाई की मांग, यूनियन ने सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र, शोषण के लगाए आरोप - November 23, 2026
- कुछ लोगों ने न वेद पढ़े हैं, न दर्शन…अरे तुम खुद ही को बचा लो, पाखंडी कहीं के, धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर बाबा रामदेव का तीखा प्रहार - November 23, 2026
- आगरा में नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट: तमंचे की बट से सिर फोड़ा, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल - November 23, 2026