आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन द्वारा संस्था के संस्थापक और प्रख्यात समाजसेवी-व्यापारी नेता, देहदानी स्वर्गीय गोविंद अग्रवाल जी की पुण्य स्मृति में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आगरा कैंट स्टेशन पर ताजमहल के एक सुंदर मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) का अनावरण केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद प्रो. एस.पी. सिंह बघेल द्वारा किया गया।
भव्य कार्यक्रम में दिग्गजों की उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा मंडल व्यापार संगठन के अध्यक्ष पवन बंसल ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संगठन के सदस्य रमाशंकर शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छावनी क्षेत्र के विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश मौजूद रहे। आगरा मंडल रेल प्रबंधक (DRM) गगन गोयल की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।
स्व. गोविंद अग्रवाल को किया गया याद
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. गोविंद अग्रवाल के व्यक्तित्व और उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को याद किया। उनके परिजनों में श्रीमती नीतू अग्रवाल ने अपनी भावभीनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी—वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, प्रमुख कार्मिक अधिकारी मुदित चंद्रा और उप महाप्रबंधक संजय गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
व्यापारी नेताओं और गणमान्य नागरिकों की सहभागिता
आयोजन में तपन ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गर्ग, संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश चंद्र गोयल, महामंत्री त्रिलोक चंद शर्मा, देवी राम स्वीट्स के मालिक संदीप अग्रवाल, राजेश गुप्ता, रिंकू अग्रवाल सहित व्यापार जगत के तमाम दिग्गज और व्यापारी नेता उपस्थित रहे। सभी ने ताजमहल के मोमेंटो के अनावरण के माध्यम से स्व. गोविंद अग्रवाल के योगदान को अमर बनाने के इस प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
यह मोमेंटो अब आगरा कैंट स्टेशन की शोभा बढ़ाते हुए आने वाले पर्यटकों को आगरा की संस्कृति और स्व. गोविंद अग्रवाल के परोपकारी व्यक्तित्व की याद दिलाएगा।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026