आगरा। टैक्सेशन बार एसोसिएशन का 58वाँ स्थापना दिवस समारोह फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्लार्क शिराज़ में रविवार को आयोजित किया गया। शुभारम्भ इनकम टैक्स अपीलीय अधिकरण के न्यायिक सदस्य सुनील कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि इनकम टैक्स अपलिए अधिकरण सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह, जीएसटी अपीलीय अधिकरण सदस्य विवेक कुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष राम मोहन सिंह कोटिया, चेयरमैन एल्डर कमेटी गिरीश अग्रवाल और बार अध्यक्ष राजकिशोर खण्डेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सत्य ही न्याय है और सत्य मार्ग पर चलते हुए उद्देश्यों की पूर्ति करे। अधिवक्ता समाज का दर्पण होते हैं। टैक्सेशन बार एसोसिएशन पिछले 58 वर्षों से कर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनके व्यावसायिक विकास तथा कर कानूनों से जुड़े विषयों पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने बार की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए युवा अधिवक्ताओं से संगठन की गरिमा और परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
अध्यक्ष राजकिशोर खण्डेलवाल व महासचिव अखिलेश भटनागर ने बताया कि समारोह में मंच बार की स्मारिका “चिरंतन” का विमोचन अतिथियों ने किया। बार के पचास वर्ष पूर्ण कर चुके 70 वरिष्ठ अधिवक्ताओ, पूर्व अध्यक्षों एवं पूर्व महासचिवों को पहली बार विशेष सम्मान के रूप में विधि पुरोधा के सम्मान से सम्मानित किया। इसके बाद जीएसटी अधिकरण पर मूट कोर्ट का आयोजन किया गया, जिसमें युवा अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संचालन मोनिल अग्रवाल व संजीव वशिष्ठ ने किया।
कल सेवा दिवस के रूप में होगा समापन
कोषाध्यक्ष अब्दुल अख्तर खान ने बताया कि स्थापना दिवस के अंतिम दिन 21 जुलाई को सेवा दिवस के रूप में विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर, हेल्प आगरा के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा जीएसटी परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर स्वागत अध्यक्ष अनिल वर्मा, अनुराग गुप्ता, विशाल बिंदल, परमेंद्र पाल सिंह, संचित अग्रवाल, अभिनव बंसल, राकेश सारस्वत, मोहित अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, सुनील आनंद, राजेंद्र प्रसाद दीक्षित, सोमेंद्र जैन, रोहित अग्रवाल, वैभव जैन, जीएस उप्पल, मनोज शर्मा, अनिल आदर्श जैन, संजय भटनागर, माधुर अग्रवाल, विजेंद्र अग्रवाल, राजकुमार गोयल, सुनील शर्मा, विनीत जैन, राकेश वर्मा, बरखा यादव, दीपिका राजपूत, रवि कुमार, मनोज त्रिपाठी, भगवान दास, संजीव यादव, गौरव शर्मा, अमित जैन आदि उपस्थित रहे।
- भाजपा को शिक्षित लोग रास नहीं आते…जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, छात्रों और अभिभावकों के साथ खड़े होने का किया ऐलान - July 20, 2026
- लखनऊ में दरिंदगी: 4 साल की मासूम के साथ स्कूल वैन ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, थाने में आरोपी को देखते ही कांप उठी मासूम - July 20, 2026
- मानव-वन्यजीव द्वंद्व भी अब आपदा की श्रेणी में: सीएम योगी का ऐलान, आपदा राहत कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मी सम्मानित - July 20, 2026