आगरा: जरा संभलकर, अगर आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। रूल तोड़कर तेज रफ्तार से वाहन चलाएं तो आपकी मुलाकात यमराज से हो सकती है। क्योंकि तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से अक्सर एक्सीडेंट होता है और ऐसे हाथों में कभी-कभी वाहन चालकों की मौत भी हो जाती है और फिर उनकी मुलाकात सीधे यमराज से होती है लेकिन हम उसे यमराज की बात नहीं कर रहे बल्कि ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ने वाले यमराज की कर रहे हैं जो शहर के किसी भी चौराहे पर आपको मिल सकता है।
4 नवंबर यानी आज से यातायात सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। आगरा के पुलिस परेड ग्राउंड में विशेष कार्यक्रम के साथ इस महीने की गतिविधियों का उद्घाटन हुआ। आगरा एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने यातायात पुलिस के वाहनों और ऑटो चालकों की रैली को हरी झंडी दिखाते हुए ट्रैफिक जागरूकता का संदेश दिया। परेड ग्राउंड में ट्रैफिक पुलिस के आधुनिक उपकरणों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्कूली बच्चे, प्रतिष्ठित नागरिक, पुलिसकर्मी और एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
पहले ही दिन पुलिस ने ट्रैफिक के नियमों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस लाइन में तैनात होमगार्ड जय सिंह परमार ने यमराज का गेटअप धारण किया और अपने अंदाज में लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम समझाए। उन्होंने मजाकिया लहजे में बताया कि हेलमेट न पहनने या सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने से यमराज से जल्दी मुलाकात हो सकती है। शराब पीकर गाड़ी चलाना और ओवरस्पीडिंग जैसी गलतियां आपको सीधे यमलोक पहुंचा सकती हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=nfqy5eyakEY
होमगार्ड जय सिंह परमार का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए लोग अजीबोगरीब बहाने बनाते हैं। 30 साल की पुलिस सेवा में उन्होंने चौराहों पर तरह-तरह के बहाने सुने हैं। कोई हेलमेट न पहनने की वजह अपने बीमार रिश्तेदार को बताता है, तो कोई जल्दी में सिग्नल तोड़ देता है। कई बार वाहन चालकों को नियम तोड़ते समय रोका जाता है, तो वे पुलिस को बरगलाने के लिए तुरंत फोन लगाने लगते हैं। ऐसे लोगों को यह समझना चाहिए कि ट्रैफिक नियमों का पालन पुलिस के लिए नहीं, बल्कि उनकी खुद की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
- कुंडा विधायक राजा भैया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, इंस्टाग्राम व फेसबुक पर पोस्ट किए गए आपत्तिजनक संदेश - October 29, 2026
- सेहत से खिलवाड़: कड़ाही के दूध को गाढ़ा करने और बचाने के लिए बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल, FSDA की रेड में खुला राज - October 29, 2026
- काशी में एमएलसी चुनाव पर घमासान: आशुतोष सिन्हा की 10 हजार से अधिक वोटों की बढ़त के बाद 5वें राउंड की दोबारा गिनती जारी - October 29, 2026