Agra/Mathura, Uttar Pradesh, India. आज गोवर्धन पूजा (Govardhan puja 2020) है। गोवर्धन पूजा (Govardhan puja) कर अन्नकूट (annakut) पर्व मनाया जाता है। गाय माता की पूजा भी की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) के समय से अन्नकूट का भोग लगाने की परंपरा है। मथुरा (Mathura) में गोवर्धन पूजा की बड़ी धूम होती है। गोवर्धन पूजा के दौरान इस बार शोभन योग और विशाखा नक्षत्र योग है। 16 नवम्बर को भैया दौज (Bhaiya dauj) का पर्व है।
गोवर्धन पूजा का समय
शाम 5:50 से 7:46 बजे तक
क्यों की जाती है पूजा
द्वापर युग में इंद्र के कोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को उठाए रखा। आठवें दिन भगवान ने कहा कि अब से हर वर्ष इसी दिन गोवर्धन पूजा कर अन्नकूट का पर्व मनाया जाए। तभी से यह परंपरा चली आ रही है।
भैया दूज
भैया दूज का पर्व 16 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भाई-बहन यमुना में साथ स्नान करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु नहीं होती है। आगरा और मथुरा में भाई दूज पर यमुना में स्नान करने वालों की भारी भीड़ रहती है। मथुरा में इसके लिए भारी इंतजाम किए गए हैं।
शुभ मुहूर्त : सुबह 9:21 से 11:26 बजे और दोपहर 1:11 से 2:42 बजे
योग : सर्वार्थ सिद्धि योग, हर्ष महापुरुष योग
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026