मृतका आरती का फाइल फोटो

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Crime REGIONAL

विवाहिता की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Agra (Uttar Pradesh, India). जनपद के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव बिलईपुरा में बुधवार सुबह कमरे में विवाहिता का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये है मामला
थाना निबोहरा के गांव बिलईपुरा निवासी अशोक की शादी दो वर्ष पूर्व थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव बीघापुरा निवासी आरती के साथ हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं हुआ था। अशोक धौलपुर के कस्बा राजाखेडा स्थित ईंट के भट्टे पर मजदूरी करता है। मंगलवार शाम को अशोक मजदूरी करके घर लौटकर आया था। खाना खाने के बाद रात को वह पत्नी आरती के साथ छत पर सो गया।

फंदे पर लटका मिला शव
बुधवार सुबह छह बजे जगने पर आरती उसे छत पर नहीं मिला। इस पर उसने नीचे आकर देखा तो उसकी चीख निकल गई। कमरे में आरती का शव फंदे पर लटका हुआ था। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। सूचना पर निबोहरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता के शव को नीचे उतार लिया। वहीं मौके पर मौजूद ​महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि दो माह पूर्व आरती आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी है। कुछ दिन पहले ही अशोक आरती को मायके से घर लेकर आया था।

ये बोले पुलिस अधिकारी
इंस्पेक्टर निबोहरा ने बताया है ​कि शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।