मुंबई (अनिल बेदाग): जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (“कंपनी”), बुधवार, 23 जुलाई, 2025 को इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) के संबंध में बोली/प्रस्ताव खोलेगी। एंकर निवेशक बोली तिथि बोली/प्रस्ताव खोलने की तिथि से एक कार्यदिवस पहले है, जो मंगलवार, 22 जुलाई, 2025 है।
बोली/प्रस्ताव की अंतिम तिथि शुक्रवार, 25 जुलाई, 2025 है। कुल ऑफर साइज में 2 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों का नया निर्गम शामिल है, जिसका कुल मूल्य 400 करोड़ रुपये तक है, तथा 2 रुपये अंकित मूल्य वाले 2,550,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।इस निर्गम का मूल्य बैंड 225 रुपये से 237 रुपये प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है।
न्यूनतम 63 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 63 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियाँ लगाई जा सकती हैं।
कंपनी ने शुद्ध आय का उपयोग कंपनी और उसकी सहायक कंपनी अर्थात् इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार एफजेडसी द्वारा लिए गए कुछ बकाया उधारों के सभी या कुछ भाग के पूर्व भुगतान और/या पुनर्भुगतान, पूर्ण या आशिक रूप से, तथा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने का प्रस्ताव किया है।
यह प्रस्ताव प्रतिभूति संविदा (विनियमन) नियम, 1957 के नियम 19(2) (बी) के अनुसार, यथा संशोधित “एससीआरआर”), सेबी आईसीडीआर विनियमनों के विनियमन 31 के साथ पढ़ा जा रहा है।
यह ऑफर सेबी आईसीडीआर विनियमनों के विनियमन 6 (1) के अनुसार बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें ऑफर का 50% से अधिक हिस्सा आनुपातिक आधार पर अर्हता प्राप्त संस्थागत खरीदारों (“क्यूआईबी”) (“क्यूआईबी हिस्सा”) को आवंटित करने के लिए उपलब्ध होगा।
-up18News
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026