आगरा, जुलाई 2025: सीजन 2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने के बाद, कानपुर सुपरस्टार्स अब यूपी टी20 लीग के सीजन 3 में नई ऊर्जा के साथ वापसी करने को तैयार हैं। सीजन की तैयारी के हिस्से के रूप में, फ्रेंचाइज़ी ने पूरे प्रदेश से नए और उभरते खिलाड़ियों को खोजने व मौका देने के लिए ओपन ट्रायल्स की घोषणा की है।
ट्रायल्स 23 जुलाई से 25 जुलाई 2025 तक सुबह 8:00 बजे से आयोजित किए जाएंगे। ये ट्रायल्स आगरा के अवंतिबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम और एकेडमी में होंगे।
यह उत्तर प्रदेश के उभरते क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और लीग की सबसे जोशीली टीमों में से एक का हिस्सा बनने का शानदार मौका है। कानपुर सुपरस्टार्स, ट्रायल्स में से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अपनी 25 सदस्यीय टीम में शामिल करेंगे।
पात्रता और आवश्यकताएं:
• प्रतिभागियों को स्थल पर उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
• रजिस्ट्रेशन के लिए मान्य सरकारी पहचान पत्र (आधार कार्ड को प्राथमिकता दी जाएगी), हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो और निवास प्रमाण पत्र आवश्यक हैं।
• खिलाड़ियों को अपनी कन्फर्मेशन ईमेल/एसएमएस, सभी मूल दस्तावेज और अपना क्रिकेट किट साथ लाना होगा।
• अंतिम चयन यूपीसीए या अन्य संबंधित प्राधिकरण की मंजूरी के अधीन होगा।
फ्रेंचाइज़ी के जनरल मैनेजर लव मलिक ने साझा किया, “उत्तर प्रदेश के दिल में क्रिकेट बसता है, और इन ट्रायल्स के ज़रिए हमारा लक्ष्य है कि हम ऐसे स्थानीय टैलेंट को ढूंढें जिनमें बड़े स्तर पर चमकने की क्षमता हो। हमें अगली पीढ़ी के उन क्रिकेटरों का इंतजार है जो गर्व के साथ कानपुर की जर्सी पहन सकें।”
यह आपके लिए आगे बढ़ने का मौका है। आगे आइए, अपना पूरा दमखम दिखाइए और कानपुर की क्रिकेट विरासत का हिस्सा बनिए।
अधिक जानकारी या किसी भी पूछताछ के लिए इच्छुक खिलाड़ी टीम से इस ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं: [email protected]।
-up18News
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026