Gorakhpur Bus Accident: गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे (Gorakhpur-Kushinagar Highway) पर जगदीशपुर के पास गुरुवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क किनारे खड़ी बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा (Accident) उस वक्त हुआ जब एक बस का टायर पंक्चर होने के बाद यात्री दूसरे बस में सवार हो रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से एक अनुबंधित बस कुशीनगर से पडरौना जा रही थी। इस दौरान जगदीशपुर के मालपुर के पास बस का टायर पंक्चर हो गया। जिसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को सड़क किनारे खड़ी कर सवारियों को दूसरे बस में शिफ्ट कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ़्तार डीसीएम ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से चार यात्रियों ने मौके पर दम तोड़ दिय, जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
हादसे की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। इस हादसे में 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं, सभी घायलों को पांच एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां 10 घायल यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई।
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026