आगामी लोकसभा चुनाव से पहले AI बेस्ड फर्जी कॉन्टेंट को लेकर टेक कंपनी Google ने दावा किया है कि भारतीय वोटर्स को हाई क्वालिटी जानकारियां मिलेंगी। साथ ही, वो AI जेनरेटेड कॉन्टेंट को आसानी से नेविगेट कर सकेंगे, जिसकी वजह से गूगल के प्लेटफॉर्म्स जैसे कि सर्च, यू्ट्यूब आदि का दुरुपयोग नहीं किया जा सकेगा।
भारतीय चुनाव आयोग के साथ साझेदारी
गूगल ने इसके लिए भारतीय चुनाव आयोग के साथ साझेदारी की है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 (General Election 2024) को देखते हुए यूजर्स को गूगल सर्च में अंग्रेजी और हिन्दी दोनो में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि रजिस्ट्रेशन कैसे करें और वोट कैसे करें मिल सके।
Google ने यह भी कहा है कि अगर कोई गूगल के प्लेटफॉर्म पर चुनावी विज्ञापन चलाना चाहते हैं, तो उन्हें एक वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। हर चुनावी विज्ञापन के लिए चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत व्यक्ति से पूर्व-प्रमाण पत्र लेना होगा। साथ ही, विज्ञापन में यह भी साफ दिखाया जाए कि इसके लिए भुगतान किसने किया है।
YouTube क्रिएटर्स के लिए लेबल
टेक कंपनी ने कहा कि इसके अलावा हमारे पास पहले से चली आ रही विज्ञापन नीति है, जो स्पष्ट रूप से झूठे दावों और अफवाहों को बढ़ावा देने से रोकती हैं। इसके अलावा गूगल ने बताया कि जल्द ही YouTube क्रिएटर्स को यह भी बताने की आवश्यकता होगी कि उन्होंने कॉन्टेंट कब बनाई है और इसके लिए एक लेबल दिखाया जाएगा, जो बताएगा कि वे इस कॉन्टेंट को कब से देख रहे हैं।
AI जेनरेटेड कॉन्टेंट पर लगेगा लगाम
पिछले दिनों कई सेलिब्रिटीज के AI जेनरेटेड डीपफेक फोटो और वीडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद सरकार ने टेक कंपनियों को इस तरह के कॉन्टेंट को फैलने से रोकने के लिए पॉलिसी बनाने का निर्देश दिया था। गूगल, फेसबुक (मेटा) समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस तरह के AI जेनरेटेड कॉन्टेंट पर लगाम लगाने की पहल कर चुके हैं।
– एजेंसी
- गविष्ठि यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कानपुर देहात और औरैया में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, ‘गौ माता राष्ट्र माता’ के मुद्दे पर लिया सामूहिक संकल्प - June 2, 2026
- ट्विशा शर्मा हत्याकांड: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत, कोर्ट में उठाए जांच पर सवाल - June 2, 2026
- के. अन्नामलाई का भाजपा से मोहभंग? इस्तीफा सौंपकर अमित शाह से मुलाकात का इंतजार, तमिलनाडु की राजनीति में हलचल - June 2, 2026