Good News UP: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में वाहनों पर हुए ट्रैफिक चालान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने इसको लेकर बड़ी राहत देते हुए 2017 से 2021 के बीच वाहनों पर हुए चालानों को निरस्त कर दिया है। सरकार के इस निर्णय से लोगों को जरूर राहत मिलेगी। इसको लेकर परिवहन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।
इसमें कहा गया है कि 2017 से 21 के बीच वाले सभी वाहनों के पेंडिंग ट्रैफिक चालान को रद्द किया जाता है और जल्द ही इस जानकारी को ई- पोर्टल पर भी अपडेट कर दिया जाएगा। बता दें कि, यूपी में हर दिन ट्रैफिक पुलिस बड़ी संख्या में चालान करती है। इनमें ज्यादातर चालान बाइक पर हेलमेट न लगाने को लेकर होते हैं।
इसके अलावा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, सीट बेल्ट न लगाना, ट्रैफिक लाइट को तोड़ जाना आदि चालान भी शामिल हैं। योगी सरकार के इस फैसले से वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिली है। सरकार के इस फैसले के बाद से वाहन मालिकों को अब पुलिस या फिर कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026