गोंडा। मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश से भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहो रहा है। वायरल वीडियो गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर का बताया जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो पर उन्होंने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गया था, मैं उसे सहारा दे रहा था। हालांकि, वायरल वीडियो की पर्दाफाश न्यूज पुष्टि नहीं करता है।
बताया जा रहा है कि, वायरल हो रहा CCTV फुटेज 12 की रात 9:39 बजे का है। जिलाध्यक्ष अपनी गाड़ी से जिला कार्यालय पहुंचते हैं। इस दौरान उनकी गाड़ी से एक युवती निकलती है और सीधे कार्यालय में प्रवेश करती है। इस दौरान उसके पीछे भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप कार्यालय में पहुंचते हैं।
वायरल हो रहा CCTV फुटेज में दिख रहा है कि, भाजपा जिलाध्यक्ष सीढ़ियों के पास महिला के कंधे पर हाथ रखते हुए उससे लिपट जाते हैं और अश्लील हरकत करते हैं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, महिला को चक्कर आ गया था, जिसके कारण उसे सहारा दिया था। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी और संगठन में हड़कंप मचा है। वीडियो देखने वाला हर सख्श जिलाध्यक्ष की गंदी हरकत पर सवाल उठा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी सफाई
भाजपा जिलाध्यक्ष ने वायरल वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, वह महिला पार्टी कार्यकर्ता है। वह 12 अप्रैल को ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। उसने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देकर उनसे मदद मांगी तो वह उसकी मदद के लिए चले गए थे। उसने कुछ देर आराम करने की बात कही तो वह उसे पार्टी कार्यालय ले आए। जब वह सीढियों से उपर चढ़ रही थी तो उसे चक्कर आ गया। उसे संभालने के लिए उन्होने उसे पकड़ लिया था। अब विरोधी उसका गलत मतलब निकालकर उन्हे बदनाम कर रहे हैं।
-साभार सहित
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026