yoga day

जोनल पार्क में पंचदिवसीय योग शिविर 17 से, बाइक रैली निकाल दिया आमंत्रण, प्रो. एसपी सिंह बघेल और बेबीरानी मौर्य भी करेंगे Yoga

REGIONAL

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India.  ताजनगरी फेस-2 स्थित जोनल पार्क में 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 17 से 21 जून तक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन प्रातः 6 से 7.30 बजे तक योग होगा। महिला एवं बच्चों के लिए नृत्य के साथ योगा कराने के लिए जयपुर से गौरव भारद्वाज और सम्यक कुमार मीणा आगरा आ रहे हैं। आगरा विकास प्राधिकरण, आगरा विकास मंच और जोनल पार्क मित्र मण्डल द्वारा आयोजक हैं। शिविर का उद्घाटन केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और यूपी की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य करेंगी। योग शिविर के लिए कई आमंत्रण यात्राएं निकाली गईं।

कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन भागीदारी के लिए मॉर्निंग वॉकर्स द्वारा बाइक रैली निकाल कर आम जनमानस को योग के लिए आमंत्रण दिया। प्रथम चरण की इस आमंत्रण यात्रा में स्लोगन लिखे बैनर्स और पट्टिका लेकर चलने वाले मॉर्निंग वॉकर्स पर क्षेत्रीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा से आमंत्रण यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

निखिल गार्डेन फेस वन में ललित वर्मा, उमेश वर्मा, संध्या रानी, डी एस चौहान और संजीव दीक्षित, डायमंड हिल में राजीव ठाकुर, सुमन गुप्ता, पुष्प प्रफुल्ल नगर में रमेश गहलोत, सोनू गुप्ता, श्याम वाटिका में पुष्पेंद्र शर्मा, सीताराम शर्मा, निखिल गार्डेन फेस -2 में वी के शर्मा, नीता शर्मा, अंकित शर्मा, याचना शर्मा, धर्मेंद्र सिंह और राजीव शर्मा, चमरोली में पार्षद दीपक लोधी, एम पी सिंह, सक्षम धाकरे, तरुण उपाध्याय, विनायक कुंज में रमन गुप्ता, राजेन्द्र शर्मा, रजनीकांत लवानियां, गिरीश शर्मा, गंगा रतन रेजीडेंसी में प्रकाश मित्तल, शैलेन्द्र तोमर, नीरज नगर में जितेंद्र शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, वैष्णवी पावन धाम में राम सेवक गोस्वामी, सचिन गोस्वामी, देवकी नन्दन शास्त्री, घूरेलाल तोमर, उदयपाल सिंह जादौन आदि नागरिकों ने आमंत्रण यात्रा का स्वागत किया।

जयपुर हाउस में योग गुरु दीपक के नेतृत्व में रैली निकाली गई। सभी से योग शिविर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया। लोगों ने आश्वस्त किया कि बड़ी संख्या में योग शिविर में भाग लेंगे। अहिंसा पार्क जयपुर हाउस में योग गुरु दीपक के संचालन में रोजाना योग किया जाता है। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने लोगों से आग्रह किया कि योग शिविर में अधिकारिक संख्या में भाग लें।

आमंत्रण यात्रा के प्रमुख वीरेंद्र शर्मा ने सभी का धन्यवाद दिया और 18 जून को दूसरे चरण की आमंत्रण यात्रा में आने का आह्वान किया। जोनल पार्क मित्र मंडल के अध्यक्ष लाल सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य के इस अनूठे पंच दिवसीय संगम में 1000 साधकों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें स्कूली बच्चे, खेल जगत के खिलाड़ी कराटे चैंपियन ग्रुप, महिलाओं के संगठन, सामाजिक संस्थाओं से सम्पर्क किया जा रहा है। योग गुरु वी पी शुक्ला ने बताया कि 17 से 21 जून तक प्रतिदिन जोनल पार्क में योग क्रियाओं द्वारा शरीर को निरोग रखने की विधि और दूषित पर्यावरण और खराब जीवन शैली को सुधारने का मंत्र दिया जाएगा।

आमंत्रण यात्रा में अध्यक्ष लाल सिंह धाकरे, योग गुरु वी. पी. शुक्ला, कार्यक्रम समन्वयक शिवकुमार प्रमुख, कार्यक्रम संयोजक सुनील जैन, दिनेश अगरिया, संतोष गुप्ता, रामपाल, दीपक जैन, साधना शर्मा, सीताराम शर्मा, डॉ. जयवीर सिंह, विपिन लोधी, जरीन खान और मोहित बंसल सहित सैकड़ों की संख्या में मॉर्निंग वॉकर्स मौजूद रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh