लखनऊ: राजधानी लखनऊ में गुरुवार तड़के एक दारू पार्टी के दौरान चली गोली से एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा बीबीडी यूनिवर्सिटी की बीकॉम ऑनर्स की छात्र थी और अपने दोस्त के रूम में पार्टी में शामिल होने आई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, चिनहट के दयाल रेजिडेंसी अपार्टमेंट में आदित्य पाठक के रूम में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक दारू पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में छात्रा निष्ठा के अलावा 5-6 अन्य लोग भी मौजूद थे। अचानक से पार्टी के दौरान गोली चलने की आवाज आई और गोली निष्ठा के सीने में जा लगी। गोली की गंभीरता के कारण छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कई एंगल से जांच की जा रही है।
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026